Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुरसियासत
विद्यारतन भसीन को अंतिम विदाई देने पहुंचे डॉ. रमन सिंह…

रायपुर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विद्यारतन भसीन का शुक्रवार को निधन हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह स्व. भसीन को अंतिम विदाई देने पहुंचे। डॉ. सिंह ने दुख जताते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ महतारी ने अपना एक सपूत खोया है। यह न केवल भाजपा बल्कि पूरे प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है।
डॉ. रमन सिंह के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता भी विद्यारतन भसीन को अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक मित्र के नाते विद्यारतन भसीन का ऐसे जाना मेरी व्यक्ति क्षति भी है। साथ ही उन्होंने परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।