Breaking Newsदेश -विदेश

प्रधानमंत्री की अगुवाई में होगा राम लला का अभिषेक समारोह…

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में अगले साल जनवरी में होने वाले राम लला (RAM MANDIR) के अभिषेक समारोह का नेतृत्व करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पहले मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्रधानमंत्री को समारोह के लिए आमंत्रित करने की खबर आई थी। पीएमओ से फिलहाल इसकी पुष्टि बाकी है।

 

योगी ने बताया कि मार्च 2024 तक राम मंदिर को श्रद्धालुओं (RAM MANDIR) के लिए खोल दिया जाएगा। योगी दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या में हैं। रामलला के दर्शन के बाद उन्होंने राम मंदिर निर्माण कार्य की समीक्षा की। सूरजकुंड में लेजर शो देखा। उन्होंने ट्वीट किया, हमारी अयोध्या दुनिया की सबसे वैभवशाली नगरी बन रही है। अब अयोध्या के साथ कोई अन्याय नहीं कर सकता।

 

अयोध्या के गौरव और वैभव के साथ किसी (RAM MANDIR) को खिलवाड़ करने की छूट नहीं देंगे। अगले साल अयोध्या में हमारे प्रभु श्रीराम आने वाले हैं। योगी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता दिव्य, भव्य और नव्य अयोध्या का निर्माण है। यह जल्द शहरी विकास के मॉडल शहर के रूप में उभरेगा। देश और दुनिया के लोग नई अयोध्या देखने के लिए उत्सुक हैं। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अयोध्या आने वाला हर श्रद्धालु/पर्यटक विशेष शांति, संतुष्टि और आनंद के साथ वापस जाए। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने अयोध्या को धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों के साथ विश्व स्तरीय पर्यटन शहर के रूप में विकसित करने पर बल दिया।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471