रायपुर। 17वीं विधानसभा का अंतिम व मानसून सत्र 18 से 21 जुलाई तक होगा। इसके संबंध में विधानसभा के सचिव ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस सत्र के दौरान 4 बैठकें होंगीं।
पंचम विधानसभा का यह अंतिम या विदाई सत्र होगा, क्योंकि इसके बाद विधानसभा के चुनाव होंगे। इसमें राज्य सरकार ढाई-तीन हजार करोड़ का अनुपूरक बजट भी पेश कर सकती है। इस सत्र में सरकार कुछ विधेयक भी ला सकती है। वहीं, भाजपा पूरी ताकत के साथ सरकार को घेरने की कोशिश करेगी।
यह सत्र एक और मायने में खास होगा, क्योंकि इस दौरान सरकार कुछ अहम घोषणाएं कर सकती है। हालांकि कुछ घोषणाएं चुनावी सभाओं के दौरान भी की जा सकती हैं। छत्तीसगढ़ के कुछ विधायकों के दूसरे दल में जाने की चर्चा है। सत्र के बाद यह भी स्पष्ट हो जाएगा।
Add Comment