Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में गैंग वॉर: यूथ कांग्रेस के 2 गुटों में जमकर मारपीट, कांग्रेस उपाध्यक्ष पर हुआ हमला, गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल रेफर…

बिलासपुर में गैंग वॉर : बिलासपुर। यूथ कांग्रेस के 2 गुटों में जमकर मारपीट होने की खबर है। पुराने विवाद को लेकर यूथ कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष पर हमला हुआ है। जिसे गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। बता दें कि मैग्नेटो मॉल के पास दोनों गुटों में मारपीट हुई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला है।

वहीं यूथ कांग्रेसियों के बीच मारपीट के मामले की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेसी थाने पहुंचे हैं। सिविल लाइन थाने के बाहर धरने में बैठे हुए हैं और कांग्रेसी दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहें है। जिला यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष पर मारपीट का आरोप है। वहीं जनपद उपाध्यक्ष पर भी मारपीट का आरोप लगाया है। बता दें कि घायल यूथ नेता गंभीर हालत में अपोलो में भर्ती हैं।

 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471