
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को एक पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में एससी-एसटी ओबीसी की छात्रवृत्ति के लिए आय सीमा खत्म करने की मांग की है। पत्र में लिखा गया है कि छात्रवृत्ति के लिए भारत सरकार द्वारा ढाई लाख की आय सीमा निर्धारित किया गया है। यह सीमा 2013 से लागू है। इसमें विगत 6 साल से कोई वृद्धि नहीं हुई है।
जिस वजह से अनुसूचित जाति संवर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लभा नहीं मिल पा रहा है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की छात्रों के लिए आय सीमा 1.50 लाख निर्धारित किया गया है, जबकि शासकीय सेवा में आरक्षण हेतु किमीलेयर आय सीमा 8 लाख निर्धारित है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के आय सीमा का बंधन औचित्यपूर्ण नहीं है।
यह भी देखें :
विवाद के बाद पत्नी ने उठाया ऐसा कदम…सुन रोगटे खड़े हो जाएंगे…