छत्तीसगढ़यूथस्लाइडर

UPSC नतीजों में CG को एक भी IAS नहीं… बिलासपुर के अभिषेक, रायपुर की स्टूडेंट रहीं दिव्या, IPS बन चुके आकाश ने क्लियर किया एग्जाम…

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार की रहने वाली इशिता किशोर ने देश में टॉप किया है। छत्तीसगढ़ को इस बार एक भी IAS इस परीक्षा से नहीं मिला। यहां प्री के बाद मेंस में करीब 2 हजार से अधिक कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। जिन लोगों ने एग्जाम क्लियर किया है, उनकी रैंक IPS, IRS और अन्य सेवाओं के लिए उन्हें चयनित कैंडिडेट जरूर बनाती है। मगर सभी का ड्रिम मानी जाने वाली पोस्ट IAS तक प्रदेश का एक भी युवा इस बार के नजीजों में पहुंचता नहीं दिख रहा है।

कवर्धा के रहने वाले आकाश श्रीश्रीमाल को इस बार 267 रैंक मिली है। हालांकि 2020 के रिजल्ट में आकाश 94वीं रैंक के साथ एग्जाम क्लियर कर IPS बन चुके हैं। इन दिनों हैदराबाद में ट्रेनिंग कर रहे हैं। आकाश का प्रयास था कि वो IAS बनें। मगर वो इस बार के मुकाबले पहले ही अच्छी रैंक और सर्विस पोस्ट पर हैं। आकाश श्रीश्रीमल ने रायपुर NIT से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री ली है। साल 2018 में पहली बार UPSC परीक्षा में शामिल हुए। फिर 2019 में NIT से पास होने के बाद पूरी तरह से तैयारी में लग गए थे। एक साल दिल्ली में भी रहकर तैयारी की थी।

बिलासपुर के रहने वाले अभिषेक चर्तुवेदी को 179 रैंक मिली है। अभिषेक के पिता रेलवे के अधिकारी हैं। अभिषेक को IPS सर्विस मिल सकती है। रायपुर की स्टूडेंट रहीं दिव्या पंत को 272 रैंक मिली है। दिव्या ने NIT रायपुर से इंजीनियरिंग की थी। वो नैनीताल की रहने वाली हैं। रायपुर से ही उन्हें सिविल सर्विसेस में जाने की प्रेरणा मिली और वो तैयारी में जुटी रहीं। बिलासपुर में पदस्थ ट्रेनी IAS वासू जैन की दिल्ली में रहने वाली मंगेतर अंशिका जैन ने भी यूपीएससी क्रैक किया है।

सिलेक्ट हुए टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट
1-इशिता किशोर
2-गरिमा लोहिया
3-उमा हरति एन
4-स्मृति मिश्रा
5-मयूर हजारिका
6-गहना नव्या जेम्स
7-वसीम अहमद
8-अनिरुद्ध यादव
9-कनिका गोयल
10-राहुल श्रीवास्तव

1011 पदों के लिए निकली भर्ती
UPSC ने 03 चरणों में सिविल सेवा 2022 के उम्मीदवारों के पर्सनल इंटरव्यू किए थे, जिसका तीसरा और फाइनल फेज 18 मई 2023 को समाप्त हुआ था। UPSC द्वारा घोषित सिविल सेवा मेन 2022 रिजल्ट के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। UPSC ने सिविल सर्विस सेवा परीक्षा 2022 के तहत IAS, IPS सहित 1011 पदों पर भर्ती निकाली है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट
1-ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2-होम पेज पर उस लिंक पर क्लिक करें, जिसमें UPSC, CSE मुख्य परिणाम 2022 (अंतिम) लिखा हो।
3-अब स्क्रीन पर एक PDF फाइल खुलेगी।
4-PDF फाइल में UPSC सिविल सेवा मेन फाइनल रिजल्ट 2022 होगा।
5-मेरिट लिस्ट चेक करें और उसे डाउनलोड कर लें।

Back to top button