Breaking Newsक्राइमदेश -विदेशस्लाइडर

भारत के पूर्व गेंदबाज पर हॉकी स्टिक से हमला… अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और डीडीसीए सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष अमित भंडारी पर अंडर 23 टीम के ट्रायल के दौरान सोमवार को अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया। भंडारी को सिर और कान में चोटें आई हैं और उन्हें उनके साथी सुखविंदर सिंह सिविल लाइंस स्थित संत परमानंद अस्पताल ले गए।

दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रजत शर्मा ने प्रेस ट्रस्ट से कहा कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा हम घटना का ब्यौरा ले रहे हैं। जहां तक मुझे पता चला है कि यह एक बाहर किए गए खिलाड़ी का काम है जिसे राष्ट्रीय अंडर 23 टूर्नामेंट के लिए संभावित खिलाडिय़ों में नहीं रखा गया।

रजत शर्मा ने कहा स्थानीय पुलिस थाने का एसएचओ सेंट स्टीफेंस मैदान पर पहुंच गया है और मैंने दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक से खुद बात की है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी इस घटना में शामिल है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



हम एफआईआर दायर करेंगे। दिल्ली के सीनियर और अंडर 23 मैनेजर शंकर सैनी ने बताया, मैं टेंट के भीतर एक साथी के साथ खाना खा रहा था। भंडारी और अन्य चयनकर्ता सीनियर टीम के कोच मिथुन मन्हास के साथ ट्रायल मैच देख रहे थे।

शंकर सैनी ने बताया दो लोग आए और भंडारी के पास गए। उनकी भंडारी से तीखी बहस हुई और वे तुरंत चले गए। इसके बाद 15 लोग हॉकी स्टिक, लोहे की छड़े और साइकिल की चेन लेकर आए। उन्होंने कहा ट्रायल में भाग ले रहे लड़के और हम भंडारी को बचाने दौड़े। उन्होंने हमको भी धमकी दी और कहा कि इसमें ना पड़ो वरना गोली मार देंगे। उन लोगों ने भंडारी को हॉकी स्टिक और छड़ों से मारा। उन्हें सिर में चोट लगी है।

यह पूछने पर कि यह किसका काम हो सकता है, सैनी ने कहा मैं उस समय वहां नहीं था जब ये दोनों लड़के भंडारी के पास आए। भंडारी जब पुलिस को बयान देंगे, तभी पता चल सकेगा। दिल्ली क्रिकेट भ्रष्टाचार और विभिन्न आयुवर्ग में चयन में अनियमितताओं के आरोपों से हमेशा घिरा रहा है।

यह भी देखें : 

पति ने पहले की गर्भवती पत्नी की हत्या…रातभर शव के साथ सोया रहा और फिर…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471