रायपुर। कर्नाटक में मतदान जारी है। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी की हार भ्रष्टाचार की हार है। कर्नाटक की जनता आज मतदान से जवाब देगी। कर्नाटक की जनता की शुभकामनाएं देता हूं। सीएम ने हैसटेग कर कांग्रेस 150 विनिंग।
कर्नाटक के मतदाता
फिलहाल, कर्नाटक में 5.31 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 2.67 करोड़ पुरुष जबकि 2.64 करोड़ महिला मतदाता हैं। 100 वर्ष से अधिक आयु के 16,976 मतदाता है। थर्ड जेंडर के 4,699 मतदाता हैं। पहली बार वोट डालने वाले 9.17 लाख मतदाता है। विकलांग मतदाताओं की संख्या 5.55 लाख हैं। इसके अलावा, राज्य की 224 विधानसभा में से 36 आदिवासी और 15 दलित समुदाय के लिए आरक्षित सीटें हैं। कर्नाटक में पहली बार 12.15 लाख 80 वर्ष से अधिक और 5.55 लाख बेंचमार्क पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के लिए घरेलू मतदान की सुविधा होगी।
Add Comment