VIDEOवायरलस्लाइडर

VIDEO : माइनस 8 डिग्री तापमान में…भारतीय जवानों का ऐसा हौसला…11 हजार फीट पर बिना शर्ट के…मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस…

पूरा उत्तर भारत इस समय शीतलहर की चपेट में है। पहाड़ों में बर्फजारी है और मैदानों में कंपा देने वाली ठंडी हवाएं चल रही है। इसी बीच उत्तराखंड के औली में 11 हजार फुट की ऊंचाई में भारतीय-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के जवानों का बर्फ के ऊपर और भीषण ठंड में मार्शल आर्ट का वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के औली में आज का तापमान माइनस 8 डिग्री तक जा पहुंचा है। वैसे भी औली में तापमान सामान्य से काफी कम होता है।



भारत की सीमा की रक्षा में तैनात इन जवानों के जोश पर मौसम का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि इस दौरान जवानों ने शरीर के ऊपरी हिस्से में कुछ भी नहीं पहन रखा है। गौरतलब है कि उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर तक पहाड़ों में भीषण बर्फबारी हो रही है और कई जगह पारा माइनस से नीचे चला गया है।

सोमवार को लद्दाख के द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से 31.4 डिग्री कम दर्ज किया गया जो कि मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग ने कहा कि कश्मीर घाटी में अगले 48 घंटे (बुधवार तक) मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस अवधि में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।

यह भी देखें : शर्मनाक : पट्टादार पासबुक जारी करने तहसीलदार ने मांगी एक लाख की रिश्वत…जुगाड़ करने पत्नी के साथ भीख मांगने लगा किसान… 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471