Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज से यूपी-बिहार के दौरे पर…4 को लौटेंगे…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज से चार फरवरी तक यूपी-बिहार और नई दिल्ली के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 2 बजे चौधरी चरणसिंह विमानतल लखनऊ पहुंचेंगे।

वहां से वे बाराबंकी जाएंगे। दोपहर तीन बजे बाराबंकी में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे वापस लखनऊ आएंगे और वहां से विमानसेवा द्वारा शाम 7 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे और छत्तीसगढ़ भवन जाएंगे।



कल तीन फरवरी को श्री बघेल नई दिल्ली से सुबह 10.30 बजे विमानसेवा द्वारा दोपहर 12.30 बजे पटना-बिहार पहुंचेंगे। पटना के गांधी मैदान में आयोजित आमसभा में शामिल होने के बाद वे शाम 5.30 बजे नई दिल्ली लौट जाएंगे। चार फरवरी को वे दोपहर 12 बजे नई दिल्ली से रवाना होंगे और दोपहर 2.15 बजे रायपुर विमानतल पहुंचेंगे।

यह भी देखें : 

बिखराव की कगार पर आम आदमी पार्टी…यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ निर्वाणी ने दिया इस्तीफा…

Back to top button
close