Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

जनपद सदस्य का पति बना गुंडा, अरण्यम होटल के मैनेजर पर किया जानलेवा हमला…

रायपुर। राजधानी के नया रायपुर स्थित अरण्यम होटल के मैनेजर से नया रायपुर के जनपद सदस्य के पति द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामलें में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित अरण्यम होटल का मैनेजर है।

मिली जानकारी के अनुसार हमला करने वाला आरोपी जनपद अध्यक्ष का पति विकास टंडन है। इस विवाद में मैनेजर के सिर पर गहरी चोट आई है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया है।

हालांकि पुलिस ने इस मामले में बयान नहीं दे रही है। मगर जानकारी दी है कि घायल होटल का मैनेजर है। सूत्रों के अनुसार घायल मैनेजर पर जनपद अध्यक्ष का पति विकास टंडन है। इस विवाद में मैनेजर के सिर पर गहरी चोट आई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं घायल युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है।

हॉकी स्टिक से घुटने और सिर पर किया जोरदार वार किया। जिससे पीड़ित के घुटने और सिर पर किया जोरदार वार जिससे घुटने टूट गए और सिर पर गम्भीर चोंटे आई हैं। इतना ही नहीं आरोपी होटल मैनेजर को उसके कैबिन से घसीटते हुए होटल के बाहर लाकर बेदम पीटते रहे।

बता दें कि आरोपी कांग्रेस छोड़ साल भर पहले भाजपा में शामिल हुए ते। मगर 1 महीने भी नही टिके और कांग्रेस में घर वापसी कर ली।

Back to top button
close