CM भूपेश बघेल ने ओडिशा के मुख्यमंत्री से की दूरभाष पर चर्चा…फानी विपदा में हर संभव मदद का दिया आश्वासन…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल ओडि़शा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से दूरभाष पर चर्चा कर ओडिशा में आए चक्रवाती तूफान फानी के संबंध में चर्चा की।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नवीन पटनायक से इस समुद्री तूफान से ओडिशा राज्य में उत्पन्न कठिन परिस्थिति और विपदा में राहत देने हेतु हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि ओडि़शा मेें आए भीषण तूफान से जिन परिवारों को जान माल का नुकसान हुआ है, उनके प्रति छत्तीसगढ़ सरकार सहानुभूति रखती है। हमने सरकार की ओर से ओडिशा सरकार को सहायता का प्रस्ताव दिया है।
हम संकट की इस घड़ी में उनके साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे संकट की घड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य की जनता ओडि़शा राज्य की जनता के साथ खड़ी है और हरसम्भव मदद करने के लिए तैयार है।
यह भी देखें :
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम…4 मई को प्रयागराज में तीन जनसभाएं…