छत्तीसगढ़स्लाइडर

बड़ी खबर: जवानों को रेस्क्यू करने गयी टीम पर IED ब्लास्ट… जवन के घायल होने की खबर…

बीजापुर: नक्सली हमले के बाद टेकलगुड़ा में रेस्क्यू करने पहुंचे जवानों पर नक्सलियों ने फिर IED ब्लास्ट कर दिया। धमाके में 1 जवान के घायल होने की खबर सामने आई है। बता दें शनिवार की इस घटना में अब तक 22 जवानों शहीद हो चुके हैं। मुठभेड़ में नक्सलियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है तीन ट्रैक्टरों से नक्सली अपने साथियों को घटनास्थल से निकालने में कामयाब रहे हैं।

बता दें सीआरपीएफ डीजी घायल जवानों से मिलने के बाद पुराने PHQ पहुंचे हैं। स्पेशल डीजी नक्सल ऑपरेशन अशोक जुनेजा भी साथ में शामिल है। पुराने PHQ में नक्सल हमले को लेकर बैठक जारी है। बताया जा रहा है दोनों जगदलपुर भी जा सकते हैं।

नक्सल डीजी अशोक जुनेजा के मुताबिक लापता 21 जवान में से 20 जवानों के शव मिले हैं। एक जवान अभी भी मिसिंग है। नक्सलियों ने रॉकेट लॉन्चर और हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया है। दोनों तरफ से गोलियां भी चलाई गई।

नक्सली भी काफी संख्या में मारे गए है। नक्सली अपने साथियों को तीन ट्रैक्टरों से ले गए हैं ऐसी जानकारी मिली है। हमारी ओर से कोई चूक नहीं हुई है, जितना नुकसान हमारा हुआ है उतना ही नुकसान नक्सलियों का भी हुआ है। नक्सलियों के गढ़ में कैम्प खोलने से नक्सली बौखला गए हैं

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471