साजा विधानसभा के ग्राम बिरनपुर में दो पक्ष के बीच हुए झगड़े में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। योगेश तिवारी, राजीव लोचन महाराज पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। योगेश तिवारी ने कहा कि कृषि प्रधान बेमेतरा जिले की पहचान शांतिप्रिय और सांप्रदायिक सद्भाव वाले जिले के रुप में रही है। बीते कुछ महीनों से जिस तरह से सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ लोगों द्वारा हिंसात्मक रूख अपनाया गया। धारदार हथियार से एक युवक की हत्या की गई।
जिले में माहौल खराब करने वाला कदम है। उन्होंने आरोपियों को फांसी देने व पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की। तिवारी ने प्रदेश बंद आह्वान को समर्थन दिया है। उन्होंने व्यापारी बंधुओं से बंद को सफल बनाने के लिए समर्थन देने की अपील की है।
इस मौके पर पीयूष शर्मा, सिद्धान्त तिवारी, मनोज पटेल, गिरीश गबेल, तुषार राजपूत, शिवम् दीवान, मृत्युंजय दुबे, संतोष साहू, अमन शर्मा, तीरथ वर्मा, मयंक साहू, सार्थक साहू, शिव तिवारी, आशीष साहू, मनोहर यादव, राजू यदुवंशी, युवराज निर्मलकर, विनय पटेल, मनोहर यादव, सुशील साहू, ललित साहू, गन्नू साहू, केशलाल साहू, मनोज सिन्हा, टोपेन्दर सोनवानी मौजूद थे।
Add Comment