लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर एक महिला ने परिवार के साथ खुदकुशी करने की कोशिश की है। पीडि़त महिला ने उन्न्न्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि विधायक और उसके साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। सीएम योगी के आवास के बाहर एक महिला परिवार संग पहुंची थी। गेट के पास मौजूद पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते कि इतने में सभी आत्मदाह का प्रयास करने लगे।
पुलिस ने किसी तरह सभी को काबू में किया और उन्हें थाने लेकर गई। पीडि़त महिला ने आरोप लगाया कि उन्नाव विधायक और उसके साथियों उसके साथ दुष्कर्म किया और अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्याय न मिलने से आहत होकर वह परिवार संग आत्मदाह के लिए मजबूर हुई। पुलिस के काफी समझाने के बाद भी परिवार शांत नहीं हुआ और थाने में ही धरने पर बैठ गया है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
यहाँ भी देखे – VIDEO: सांसें अटक जाएगी जब जानेंगे इस ट्रेन के बारे में, 10 किमी तक चलती रही बिना इंजन के, तो यात्रियों की कैसी थी हालत…
Add Comment