छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

VIDEO:गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी बधाई…कहा देश की आजादी के बाद इस दिन ही हमे संविधान प्राप्त हुआ…

रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को देश के 71वें गणतंत्र दिवस पर उन्होंने कहा की देश की आजादी के बाद इस दिन ही हमे संविधान प्राप्त हुआ और उसी संविधान पर चलकर हमारा देश आज तक प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।



राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक जैसे महान लोगों और लाखों भारतीयों के बलिदान के बाद ये देश आजाद हुआ और हमें अपना संविधान मिला। उन्होंने कहा व्यक्ति की गरिमा,धर्मनिरपेक्षता,विश्व बंधुत्व और सर्वधर्म समभाव ही हमारे संविधान का मूल्य तत्व है। इन्हीं जीवन मूल्यों पर हमारा गणतंत्र आधारित है। हमें इनकी रक्षा भी करनी है और इसके द्वारा देश को फलता-फूलता भी देखना है। हमारे संविधान के बदौलत ही हमारा देश विश्व पटल पर आगे बढ़ रहा है।


WP-GROUP

यह भी देखें : 

प्रतिभावान बालिकाओं और राज्य वीरता पुरस्कार के लिए चयनित बच्चों को किया सम्मानित…मंत्री भेडिय़ा ने कहा बेटियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत…

Back to top button
close