कांकेर में नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात, IED ब्लास्ट से BSF के 2 जवान घायल…

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों का उत्पात जारी है। माओवादी अपनी मौजदूगी का अहसास करवाने के लिए आए दिन किसी न किसी वारदात को अंजाम देते रहते है। एक बार फिर से कांकेर जिले में नक्सलियों ने आइईडी ब्लास्ट किया है। जिससे सुरक्षाबल के 2 जवान घायल हो गए है। घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर किया गया। आज एक बार फिर नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना में 2 जवान घायल हो गए। यह ब्लास्ट जिले के अति नक्सल प्रभावित कोइलीबेड़ा क्षेत्र के चिलपरस कैंप से ढाई किलोमीटर की दूरी पर कागबरस में हुआ है। घटना की पुष्टि एसपी शलभ सिन्हा ने की है।
कांकेर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने बताया की बीएसएफ की टीम एरिया डॉमिनेशन के लिए सर्चिंग पर निकले हुए थे। चिलपरास कैंप से ढाई किलो मीटर की दूरी पर डूडा और कागबरस के बीच नाले में नक्सलियों ने आइईडी प्लांट कर रखा था जिसकी चपेट में आकर बीएसएफ के दो आरक्षक घायल हो गए।