क्राइमछत्तीसगढ़

वर्षो से फरार परमजीत सिंह गांधी गिरफ्तार…अलग-अलग प्रकरणों में 20 स्थायी वारंट हुए जारी

रायपुर। वर्षो से फरार चल रहे वारंटी परमजीत सिंह गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। वांरटी के विरूद्ध अलग – अलग प्रकरणों में 20 स्थायी वारंट जारी किया गया है। अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था । आरोपी के विरूद्ध 4 न्यायालयों से 20 स्थायी वारंट जारी किया गया हैं। सभी वारंट थाना देवेन्द्र नगर के हैं।

आरोपी के विरूद्ध सभी स्थायी वारंट धारा 138 एन.आई.ए. एक्ट के तहत् जारी किए गए हैं। आरोपी के विरूद्ध सबसे पुराना प्रकरण वर्ष 2012 का हैं। पुलिस ने बताया है कि आरोपी परमजीत सिंह गांधी के विरूद्ध 4 अलग – अलग जे.एम.एफ.सी. न्यायालयों द्वारा 20 प्रकरणों में धारा 138 एन.आई.ए. एक्ट के तहत् स्थायी वारंट जारी किया गया था।

चूंकि प्रकरण में आरोपी लगातार फरार चल रहा था एवं बार – बार अपना स्थान एवं लोकेशन बदलता था। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में क्राईम ब्रांच व थाना देवेन्द्र नगर की टीम द्वारा आरोपी के संबंध में पतासाजी शुरू की गई।

मुखबीर लगाने के साथ – साथ तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के सिए प्रयास किये जा रहे थे, इसी दौरान टीम को आरोपी की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई जिस पर टीम द्वारा आरोपी परमजीत सिंह गांधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी के विरूद्ध पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी देखे : अश्लील Whatsapp ग्रुप में जोड़ा महिला को…पुलिस ने किया गिरफ्तार…इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

Back to top button
close