रायपुर। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद राजधानी में भी उसका असर देखने को मिल रहा है. भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर पथराव किया है. इस दौरान BJYM जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता का सिर फट गया. वहीं युवा कांग्रेसियों ने भी बीजेपी कार्यलय एकात्म परिसर की दीवार पर लगे बैनर में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की फोटो पर कालिख फेंकी है. ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ट नेताओं ने शांति व्यवस्था बनाए ऱखने की अपील की है. बता दें कि, बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एकात्म परिसर पहुंचे हैं. जहां भाजपाइयों पर जमकर पथराव किया है।
ये कांग्रेसी लोकतंत्र और संविधान विरोधी हैं।
राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद NSUI और कांग्रेस नेताओ ने शर्मनाक कृत्य करते हुए भाजपा रायपुर जिला कार्यालय “एकात्म परिसर” पर हमला किया। भाजपा नेताओ के साथ अभद्र व्यवहार किया। pic.twitter.com/dsZc0dvpLY
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) March 24, 2023
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के बाद देशभर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखा गया। इस फैसले से भड़के कांग्रेसी कार्यकर्ता रायपुर भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचे और पार्टी दफ्तर के बाहर बीजेपी नेताओं के पोस्टर पर कालिख फेंकी।
Add Comment