Breaking Newsछत्तीसगढ़देश -विदेशबस्तरसियासत

छत्तीसगढ़ में मारे गए 328 नक्सली, 345 नागरिकों की गई है जान- केंद्र सरकार…

देश में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत 23 आतंकियों की पहचान की गई है। इन आतंकियों की पहचान वर्ष 2022 से लेकर अब तक इस अधिनियम के तहत की गई है और उनके नाम गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की चौथी अनुसूची में जोड़े गए हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में ये जानकारी दी।

 

इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा में 2018 से 28 फरवरी 2023 तक कुल 175 सुरक्षा बल के जवान शहीद हुए। वहीं, राज्य में 328 नक्सली मारे गए और 345 नागरिकों की जान गई। बता दें कि नित्यानंद राय ने लोकसभा में मंगलवार को यह जानकारी दी है।

Back to top button
close