सोने के बढ़े दाम, जानें क्या है आज का रेट... » द खबरीलाल                  
Breaking News देश -विदेश

सोने के बढ़े दाम, जानें क्या है आज का रेट…

Gold Price : सोना के कीमतों में आज यानी गुरुवार को भी तेजी देखने को मिली। इसी के चलते सोना 58 हजार के पार निकल गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक,16 मार्च को सोना 213 रुपए महंगा होकर 58,115 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के कारण सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इसके चलते इस साल के आखिर तक सोना 65 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

आज कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

 

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)

24 58,115

23 57,882

22 53,233

18 43,586

चांदी में दिखी गिरावट

अगर 999 प्योरिटी वाली चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में आज गिरावट देखने को मिली है। आज चांदी 361 रुपए सस्ती होकर 66,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। एक दिन पहले यानी 15 मार्च को ये 66,861 हजार पर पहुंच गई थी।