देश -विदेशस्लाइडर

गुस्से में शख्स ने काट दिया अपना प्राइवेट पार्ट… फिर डॉक्टरों ने कर दिया चमत्कार…

मानव शरीर से सम्बंधित कभी-कभी ऐसी घटनाएं भी सामने आ जाती हैं जिसे देखकर मेडिकल साइंस और डॉक्टरों को भी हैरानी हो जाती है। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन से सामने आया है जहां एक शख्स ने गुस्से में अपना प्राइवेट पार्ट काट डाला।

इतना ही नहीं इसके बाद डॉक्टरों ने ना सिर्फ उसकी जान बचा ली बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट को फिर से जोड़ दिया। ऐसा करके डॉक्टरों ने इतिहास रच दिया क्योंकि इससे पहले ऐसा मामला सामने कभी नहीं आया था।

दरअसल, यह घटना ब्रिटेन के एक शहर की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिस शख्स ने अपना प्राइवेट पार्ट काटा है वह मानसिक रूप से बीमार है। एक दिन अचानक इस शख्स को गुस्सा आया और इसने सुसाइड करने के लिए अपने ही प्राइवेट पार्ट को काटकर अलग कर दिया। इस शख्स ने किचन के चाकू से अपने प्राइवेट पार्ट को काटा था। इसके बाद शख्स की हालत बेहद गंभीर हो गई और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि अस्पताल ले जाने से पहले वहां पुलिस को भी बुलाया गया था। किसी तरह जब उनको अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों की टीम हैरान रह गई, वो शख्स बेहोश हो चुका था। अस्पताल में उसके प्राइवेट पार्ट को बर्फ पर रखा गया और शख्स का इलाज शुरू किया गया। उस शख्स की जाना किसी तरह बचाइए गई। काफी देर तक तो डॉक्टरों को कुछ नहीं सूझा कि क्या किया जाए।

आखिरकार डॉक्टरों ने निर्णय लिया कि इसकी सर्जरी शुरू की जाए। करीब छह हफ्तों तक हुई कई सर्जरी के बाद इस शख्स के प्राइवेट पार्ट को पूरी तरह से ठीक कर दिया गया। डॉक्टरों कि सर्जरी के छह हफ्तों बाद ही मरीज के प्राइवेट पार्ट में सेंसेशन होने लगी थी और ये सामान्य होने लगा था। लेकिन इसे पूरी तरह सही होने में समय लग गया है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह शख्स स्तिजोफ्रेनिया नाम की एक मानसिक बीमारी से ग्रसित है। इस बीमारी में रोगी हमेशा अपनी ही जान लेने पर तुला रहता है। जानकारी के मुताबिक, प्राइवेट पार्ट की सफल सर्जरी का ये पहला डॉक्यूमेंटेड मामला है। फिलहाल उस शख्स को अभी भी डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471