छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने दिए आदेश- छत्तीसगढ़ में बनेगा सिंचाई विकास प्राधिकरण…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों को सिंचाई सुविधाओं का भरपूर लाभ मिल सके इसके लिए राज्य में सिंचाई विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिंचाई विकास प्राधिकरण के गठन के लिए आदेश दिए हैं।

गौरतलब है कि राज्य में कुल कृषि योग्य भूमि लगभग 57 लाख हेक्टेयर है। वर्ष 2004 में राज्य में निर्मित सिंचाई क्षमता 15 लाख 51 हजार हेक्टेयर और वास्तविक सिंचाई क्षमता 10 लाख 22 हजार हेक्टेयर थी, वहीं वर्ष 2018 में निर्मित सिंचाई क्षमता 20 लाख 88 हजार हेक्टेयर जबकि वास्तविक सिंचाई क्षमता केवल 10 लाख 38 हजार हेक्टेयर ही हो पाई है।





WP-GROUP

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सिंचाई विकास प्राधिकरण राज्य में वास्तविक सिंचाई क्षमता के विस्तार के साथ ही नवीन सिंचाई योजनाओं के निर्माण की कार्ययोजना बनाएगा ताकि प्रदेश के किसानों को उसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

यह भी देखें : 

VIDEO;रायपुर: कांग्रेस पार्षदों की बैठक शुरू…पर्यवेक्षक कर रहे हैं वन-टू-वन…

 

Back to top button
close