रायपुर: रामचरितमानस का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान ने हंगामा मचा दिया है। जिसे लेकर सभी जगह राजनीतिक बयानबाजी जारी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम का कहना है कि इस मुद्दे पर वाद-विवाद करना ही गलत है। हमें रामचरितमानस के मूल तत्व को समझना होगा। इतने बड़े ग्रंथ में कई अच्छी चीजें हैं उन्हें ग्रहण कर लीजिए और जो आपको नहीं जमता उसे छोड़ दीजिए।
#WATCH | Chhattisgarh: We can see Lord Ram in any way, some say ‘Mara Mara’ while some say ‘Ram Ram’, what difference does it make?… There’re positive aspects of Ramcharitramanas that should be accepted…: CM Bhupesh Baghel (03.02) pic.twitter.com/yJA22jHvdS
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) February 4, 2023
जानकरी के अनुसार पत्रकार के एक सवाल के जवाब में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री (Chattisgarh CM Bhupesh Baghel) ने कहा, ‘देखिए बात रामायण के बारे में है, राम के बारे में है… राम को आप किसी भी रूप में देख सकते हैं, “मरा-मरा” बोलेंगे तो भी आखिर में “राम-राम” बोल ही लेते हैं… क्या फर्क पड़ता है। आप किसी भी नाम से जपें। ‘
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बयान में आगे कहा कि चाहे कोई विरोध में भी बात करे तो भी उसी का (राम) नाम है। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस के सकारात्मक पहलू हैं जिन्हें स्वीकार किया जाना चाहिए। भूपेश बघेल ने कहा, ‘वाद-विवाद करना गलत है। जो अच्छी चीजें हैं उसको ग्रहण कर लीजिए। दो-चार चौपाई से ग्रंथ को कोई फर्क नहीं पड़ता है। उसके मूल तत्व को समझना बहुत जरूरी है… हर बात हर एक व्यक्ति के लिए सही नहीं हो सकती। ‘
Add Comment