Breaking Newsछत्तीसगढ़बस्तरसियासत

बस्तर जा रहे थे मंत्री लखमा, अचानक नृत्य अभ्यास में कूद पड़े….

बस्तर दौरे के लिए रवाना होने से पहले रायपुर पुलिस ग्राउंड में कुछ इस अंदाज में दिखे आबकारी मंत्री कवासी लखमा कि एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल मंत्री लखमा हेलीकॉप्टर से बस्तर जाने के लिए पुलिस मैदान हेलीपेड पहुंचे थे।

दलबल के साथ वे हेलीपेड अये तभी पुलिस मैदान में गणतंत्र दिवस के लिए तैयारियों कर रही छात्राओं को नृत्य करते देखा। लोकनृत्य की धुन और छात्राओं को लय , सुर और ताल में नृत्य अभ्यास करते देख आबकारी मंत्री कवासी लखमा खुद को रोक नहीं पाए और सीधे मैदान पहुँच गए।

मंत्री कवासी के अंगरक्षक और स्टाफ कुछ समझ पाते तब तक वो नृत्य करती छात्राओं के साथ नाचने लगे। नृत्य भी क्षणभर के लिए नहीं बल्कि करीब 7-8 मिनट किये। छात्राएं और वहां अभ्यास के लिए पहुंचे लोगों के साथ साथ उपस्थित लोग भी उनके नृत्य को खूब सराहते दिखे। इस दौरान हेलीकॉप्टर बस्तर रवानगी के लिए तत्पर था, लखमा के इस नए अंदाज़ को फ़ौरन मिडिया ने भी कैमरों में कैद किया।

Back to top button