Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर
छत्तीसगढ़: नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़…एक जवान घायल…बेहतर उपचार के लिए भेजा गया रायपुर…

रायपुर। बस्तर में बुधवार को फिर नक्सलियों और पुलिस जवानों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से जमकर फायरिंग की गई। इस मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया। उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है।
जिला नारायणपुर के थाना छोटेडोंगर अंतर्गत कैम्प आमदई घाटी से जिला बल एवं छसबल की संयुक्त पार्टी रोड़ निर्माण सुरक्षा ड्यूटी में निकली थी। दल में कुल 58 जवान थे। पुलिस पार्टी का 11 बजे आमदई घाटी पहाड़ी के पास माओवादियों से सामना हो गया।
नक्सलियों ने जवानों को देख फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस बीच मुठभेड़ में छसबल 09 बटालियन का हेड कांस्टेबल आनंद भगत घायल हो गया। उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है।
यह भी देखें :
मध्य प्रदेश में सियासी ड्रामा…कांग्रेस के कुछ विधायक लापता…भाजपा के संपर्क में होने की चर्चा…