Breaking Newsक्राइमदेश -विदेश

बिहार में फिर जहरीली शराब कांड, सिवान में 5 की मौत, 6 अस्पताल में…

सिवान। Bihar Poisonous Sharab case: शराबबंदी वाले राज्य बिहार में जहरीली शराब पीकर मौत का मामला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा खबर सिवान से आ रही है। यहां जहरीली शराब पीने से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। 6 अन्य अस्पताल में भर्ती हैं।

Bihar Poisonous Sharab case: पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय आधी रात को सदर अस्पताल सिवान पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

मीडिया से बात करते हुए डीएम ने कहा कि 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है और छह लोग गंभीर रूप से बीमार हैं जिनका सिवान के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। बता दें कि पिछले महीने दिसंबर 2022 में छपरा जिले में अवैध शराब के सेवन से 70 लोगों की मौत हो गई थी।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471