खेलकूदट्रेंडिंगयूथस्लाइडर

VIDEO: धोनी ने रचा इतिहास…IPL में यह कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय…

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एम। चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी की नाबाद 84 रन की पारी के बाद भी एक रन की हार मिली। हालांकि वह अभी भी प्‍वाइंट टेबल में दस मैचों में से सात जीत के साथ टॉप पर बनी हुई है, जबकि इस दौरान चेन्‍नई के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने इतिहास रच दिया।

धोनी ने बैंगलोर के खिलाफ 48 गेंदों पर पांच चौके और सात छक्‍के की मदद से नाबाद 84 रन की पारी खेली। इस दमदार पारी के बावजूद टीम हार गई, लेकिन धोनी ने आईपीएल में इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में 200 छक्‍के (203) लगाने वाले पहले भारतीय बल्‍लेबाज़ बन गए हैं।



आईपीएल में भारत के लिए 50वां छक्‍का यूसुफ पठान, 100वां और 150वां सुरेश रैना और 200वां धोनी ने लगाया है। धोनी ने इस पारी में सात छक्‍के लगाए। आईपीएल में 32वीं बार ऐसा हुआ है जब किसी बल्‍लेबाज़ ने एक पारी में इतने छक्‍के लगाए हैं।

जबकि धोनी ने दूसरी बार एक पारी में सात छक्‍के लगाए हैं। इससे पहले 2018 में भी ऐसा ही किया था। जबकि 2011 में पहली बार उन्‍होंने एक पारी में छह छक्‍के लगाने करतब दिखाया था। यह तीनों मैच आरसीबी के खिलाफ चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में ही खेले गए हैं।
WP-GROUP

आईपीएल में सबसे अधिक छक्‍के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्‍होंने अब तक 121 मैचों में 323 छक्‍के ठोके हैं। जबकि एबी डीविलियर्स के नाम 150 मैचों में 204 छक्‍के दर्ज हैं। वहीं, 203 छक्‍के साथ धोनी तीसरे नंबर पर हैं। जबकि उन्‍होंने इसमें से 168 से ज्‍यादा छक्‍के चेन्‍नई के लिए लगाए हैं, जो कि रिकॉर्ड है। रैना 167 छक्‍कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

इस टूर्नामेंट में छक्‍के लगाने के मामले में धोनी के बाद रोहित शर्मा और सुरेश रैना का नंबर आता है। दोनों ने 190-190 छक्‍के ठोके हैं। हालांकि रोहित ने 182 मैचों में तो रैना ने ऐसा 186 मैचों में किया है।

धोनी ने बैंगलोर के खिलाफ 84 रन की नाबाद पारी खेली, जो उनका आईपीएल में सर्वोच्‍च प्रदर्शन है। इससे पहले उन्‍होंने किंग्‍स इलेवन के खिलाफ 79 रन नाबाद बनाए थे। यह बात पिछले सीजन की है।
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में बतौर कप्‍तान 4000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

यह भी देखें : 

VIDEO: शिखर धवन ने आर. अश्विन को चिढ़ाने क्रिज पर की रोचक हरकत… रिप्ले दिखाया तो हंसी रोक नहीं पाए…

Back to top button
close