Breaking Newsदेश -विदेशसियासत

बाल-बाल बचे भाजपा विधायक, 30 फीट गहरी खाई में गिरी कार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…

महाराष्ट्र के सतारा जिले से बीजेपी विधायक ए जयकुमार गोरे की कार के भीषण हादसे के शिकार हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार सुबह की है। गहरी खाई में कार के गिरने के कारण विधायक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस कार में गोरे के अलावा उनके अंगरक्षक, ड्राइवर एवं एक अन्य भी सवार था और इस दुर्घटना में वे तीनों भी घायल हो गये। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘दुर्घटना शनिवार सुबह हुई।

संभवत: चालक कार से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण कार लोनंद-फलटन मार्ग पर पुल से करीब 30 फुट नीचे नीचे गिर गई।” उन्होंने बताया, ‘‘दुर्घटना में विधायक गोरे और तीन अन्य घायल हो गए। विधायक को उपचार के लिए पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया जबकि अन्य घायलों का दूसरे अस्पतालों में इलाज चल रहा है। गोरे सतारा जिले में मान विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Back to top button