छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

अमेठी में मुख्यमंत्री भूपेश के रोड़ शो में शामिल हुए प्रमोद दुबे…बघेल उतर प्रदेश के कई सीटों पर रहें है प्रचार-प्रसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और रायपुर लोकसभा उम्मीवार प्रमोद दुबे भी चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं। प्रमोद दुबे को यूपी की अमेठी लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली गौरीगंज विधानसभा के जामो ब्लॉक का प्रभार मिला है। वहीं, भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर लगातार प्रचार कर रहे हैं।

अमेठी लोकसभा में जनसम्पर्क के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विकसित भारत के लिए दूरगामी सोच रखने वाले राजीव गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए हम सब प्रतिबद्ध हैं।





WP-GROUP

सोमवार को अमेठी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि अमेठी में उत्साह देखते बन रहा है। यहां राहुल नहीं बल्कि अमेठी की जनता चुनाव लड़ रही है।

एकता कपूर को अभी से नई स्क्रिप्ट पर काम करने की शुरुआत कर देनी चाहिए, क्योंकि अमेठी की जनता ने स्मृति ईरानी को लंबी छुट्टी पर भेजने का मन बना लिया है। यह उनका आखिरी चुनाव साबित होगा। यहां राहुल नहीं बल्कि जनता चुनाव लड़ रही है।



इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने अमेठी में रोड शो किया। रोड शो में महापौर प्रमोद दुबे भी शामिल हुए। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने उस टपरी में चाय पी, जिसमें दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी आकर बैठते थे और चाय पिया करते थे।

 

यह भी देखें : 

BIG BREAKING: डॉ. पुनीत गुप्ता गोलबाजर थाना में कराएंगे अपना बयान दर्ज…मंगलवार को होंगे पेश…मामला DKS में करोड़ों का घोटाला

Back to top button
close