दंतेवाड़ा। सोमवार शाम जवानों से भरी बस-ट्रक भिड़ंत में 24 जवान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में 30 जवान सवार थे। घायल जवानों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले की बचेली थाना क्षेत्र की है। हादसे का शिकार जवान बंद के दौरान अपनी ड्यूटी पूरी कर वापस जिला मुख्यालय लौट रहे थे।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को भारत बंद के मद्देनजर बचेली में जवानों की तैनाती की गई थी। अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद ये जवान एक बस में सवार होकर जिला मुख्यालय वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बस विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से टकरा गई। इस घटना में 24 जवानों के घायल होने की खबर मिली है। वहीं बस में 30 जवान सवार थे।
घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जवानों को अपोलों अस्पताल पहुंचाये जाने की व्यवस्था की। बहरहाल अपोलो अस्पताल में जवानों का इलाज किया जा रहा है।
यह भी देखे –दर्दनाक हादसा : बाइक को टक्कर मारने के बाद बस पुल से नीचे गिरी, 20 घायल
Add Comment