छत्तीसगढ़सियासत

शाह करेंगे आज जगदलपुर और रायपुर में सभा को संबोधित

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आज छतीसगढ़ दौरा का दूसरा दिन है। श्री शाह आज जगदलपुर और रायपुर में सभा को संबोधित करेंगे। शाह शनिवार को बिलासपुर से प्रस्थान कर सुबह 11.15 बजे जगदलपुर पहुचेंगे। दंतेश्वरी माता का दर्शन कर जगदलपुर में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करेंगे।

जगदलपुर के लालबाग मैदान में 22 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में रायपुर और दुर्ग संभाग के बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 6.30 बजे मेडिकल कॉलेज सभागृह में बुद्धिजीवी सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

यह भी देखें : जिलों में पोस्टल बैलेट वितरण हेतु नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी, डाक विभाग को बचत खातों के असमान्य लेन-देन पर निगरानी के निर्देश: सुब्रत साहू 

Back to top button
close