नई दिल्ली : विश्व बैंक ने बिगड़ते वैश्विक हालत को देखते हुए भारत (India GDP 2022-23) को झटका दे दिया है। बता दे की वित्त वर्ष 2022-23 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि में गिरावट की उम्मीद है। विश्व बैंक ने भारत पर केंद्रित अपनी ग्रोथ आउटलुक रिपोर्ट में यह दावा किया है। की Y22-23 में GDP विकास दर घटकर 6.9% रहने की उम्मीद है। इस अनुमान को 2021-22 के 8.7% के मुकाबले बड़ी गिरावट मानी जा रही है। वहीं इससे पहले स्विट्जरलैंड की ब्रोकरेज कंपनी यूबीएस इंडिया ने भी 2022-23 में भारत की जीडीपी विकास दर 6.9 फीसदी रहने का ही अनुमान लगाया था ।
The World Bank has revised its 2022-23 GDP forecast upward to 6.9% from 6.5% due to robust economic activities in India, says World Bank. pic.twitter.com/1vZL8qiw0j
— ANI (@ANI) December 6, 2022
विश्व बैंक ने कहा है कि आने वाले दिनों में भारतीय अर्थव्यवस्था को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि ये परिस्थितियां वैश्विक हैं लेकिन इनका असर भारत पर भी पड़ेगा। विश्व बैंक ने कहा कि अमेरिका, यूरो क्षेत्र और चीन के घटनाक्रमों से भारत प्रभावित हुआ है। भारत सरकार 6.4 प्रतिशत के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को हासिल करने की ओर है। विश्व बैंक का चालू वित्त वर्ष में मुद्रास्फीति 7.1 प्रतिशत पर रहने का अनुमान है।
Add Comment