प्रदेश के मौसम में बदलाव हुआ है। एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अब उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा का आना शुरू हो गया है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और ठंडी बढ़ेगी। विशेषकर बस्तर क्षेत्रों में तो न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट आएगी।
सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से गिरावट का दौर शुरू हो रहा है, ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है। आउटर, ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी क्षेत्रों में भी ठिठुरन बढ़ रही है। आगामी एक-दो दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। प्रदेश में कबीरधाम सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी।
नवंबर में 30 प्रतिशत ज्यादा बिक्री
इस वर्ष गर्म कपड़ों का कारोबार नवंबर में काफी अच्छा रहा। पिछले वर्ष से तुलना की जाए तो गर्म कपड़ों की खरीदारी 30 प्रतिशत ज्यादा है। गर्म कपड़ों के संस्थानों में उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए 20 प्रतिशत तक छूट भी दिया जा रही है। ऊलन कपड़ों, जैकेट आदि की नई रेंज उपलब्ध है। ऊलन बाजार और गर्म कपड़ों की दुकानों के साथ ही विभिन्ना क्षेत्रों में लगी दुकानों में गर्म कपड़ों की विस्तृत रेंज है, जिन्हें उपभोक्ताओं द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
Add Comment