Breaking Newsखेलकूदट्रेंडिंगयूथस्लाइडर

विश्व कप से पहले भारत को झटका…दो दिग्गज खिलाड़ी चोटिल…आगे खेलने पर…

स्पोर्ट्स डेस्क। विश्व कप शुरू होने में अब कुछ दिन बाकी है। भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है। टीम तैयारी में जुटी हुई है। इस बीच क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर आई है। टीम के दो खास खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। इसमें पहला नाम सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का है, जबकि दूसरा ऑलराउंडर विजय शंकर का।

30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगा। भारतीय टीम को विश्व कप से पहले दो अभ्यास मैच खेलने हैं।



टीम इंडिया अपना पहला अभ्यास मैच आज केनिंग्टन ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल रही है। जबकि दूसरा 28 मई को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इससे पहले खिलाडिय़ों के चोटिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है।

टीम के खिलाडिय़ों को प्रैक्टिस के दौरान बैटिंग कोच संजय बांगड़ अभ्यास करा रहे थे तभी एक शॉर्ट पिच गेंद तेजी से उनके हेलमेट पर जाकर लगी। जिसके चलते उनके होठों से हल्का सा खून भी निकल आया। इसके बाद वो नेट्स से बाहर चले गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए भेज दिया गया। खबरों की माने तो फिलहाल वो ठीक हैं।
WP-GROUP

वहीं, ऑलराउंडर विजय शंकर ट्रेनिंग सेशन के दौरान अपना दायां हाथ चोटिल करा बैठे। हुआ यूं कि जब शंकर नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे। तभी उनके दाहिने हाथ पर चोट लगी। चोट लगने के बाद उन्हें दर्द से कराहते हुए देखा गया जिसके बाद उन्हें टीम फिजियो की मदद लेनी पड़ी। चोट लगने के बाद शंकर नेट्स से वापस चले गए।

बता दें कि दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमी विश्व कप के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 30 मई को उद्घाटन मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच लंदन के द ओवल ग्राउंड में खेला जाएगा। वहीं, विश्व कप में दो बार की चैंपियन टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथम्प्टन के रोज बाउल ग्राउंड में करेगी।

यह भी देखें : 

BIG BREAKING : खत्म हुआ राहुल गांधी के अध्यक्ष पद का सस्पेंस…बने रहेंगे पद पर… कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक ने खारिज की इस्तीफा की पेशकश…

Back to top button
close