देश -विदेशस्लाइडर

प्रदूषण पर सरकार ने जताई चिंता…घर-घर जाकर मास्क पहुंचाने की बनाई योजना…1 नवम्बर से होगी शुरूआत…

दिल्ली। सरकार ने बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए घर-घर जाकर मास्क पहुंचाने की योजना बनाई है। इसके तहत सरकार दिल्ली के सभी निजी व सरकारी स्कूलों में शुक्रवार एक नवम्बर से मास्क बांटेगी। यह अभियान एक हफ्ते तक चलेगा। जिसके दौरान 50 लाख मास्क बांटे जाएंगे।



मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पत्रकारवार्ता में बताया कि बच्चों को एन 95 मास्क बांटे जाएंगे। बच्चों को पूरी किट दी जाएगी जिसमें एन95 वाले दो मास्क होंगे, जिसमें से अच्छी गुणवत्ता का मास्क बच्चों को दिया जाएगा।


WP-GROUP

केजरीवाल ने बताया कि शुक्रवार को वह भी बच्चों को मास्क बांटेंगे। केजरीवाल ने कहा एक नवंबर से हम निजी व सरकारी स्कूलों में मास्क बांटना शुरू कर देंगे, एक हफ्ते तक स्कूलों के जरिए हम घर-घर तक मास्क पहुंचा देंगे। उन्होंने पराली न जलाने के लिए एक बार फिर पंजाब व हरियाणा की सरकारों से विनती की।

यह भी देखें : 

राजधानी के दो संस्थानों ने किया संयुक्त प्रयास…सब की दिवाली मुहीम से की शुरुआत…इस अभियान में कुम्हारों को मिली मदद…

Back to top button
close