Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर
दंतेवाड़ा में मुठभेड़: 5 लाख का ईनामी नक्सली ढेर…पिस्टल भी बरामद…

दंतेवाड़ा। लोकसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में आज प्रदेश के सात सीटों पर मतदान हो रहा है। वहीं दूसरी ओर दंतेवाड़ा जिले में डीआरजी की टीम ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है।
डीआरजी की टीम आज दंतेवाड़ा जिले के परसापाल क्षेत्र में गश्त पर थी। उसी दौरान उनका सामना नक्सलियों से हो गया।
जवानों को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस बीच जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। जवानों से मौके की तलाशी ली तो वहां एक नक्सली का शव पड़ा हुआ था। मारे गए नक्सली पर 5 लाख का ईनाम घोषित था। मौके से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है।
यह भी देखें :