छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: संघ के प्रचारक कल्याण आश्रम जशपुर के प्रमुख प्रकाश काले का निधन…

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अनुषांगिक संस्था कल्याण आश्रम जशपुर के प्रमुख प्रकाश काले का निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। नागपुर के नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट में उन पर उपचार चल रहा था। शनिवार की सुबह करीब 5 बजे ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

कल्याण आश्रम से जुड़े सदस्यों के द्वारा सोशल मीडिया में उनके निधन की जानकारी दी गयी। प्रकाश काले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बड़े पदाधिकारियों में से एक थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को नागपुर में ही होगा। शनिवार शाम 5 बजे जशपुर कल्याण आश्रम के स्मारक भवन ने श्रद्धांजलि सभा रखा गया है।

प्रकाश काले ने 1983 को संघ के प्रचारक रूप में काम प्रारंभ किया था। विदर्भ में बुलढाणा, वाशिम और वर्धा में संघ के तहसील और जिला प्रचारक का दायित्व उन्होंने निभाया। 1999 को उनपर कल्याण आश्रम दायित्व आया। प्रारंभ में विदर्भ प्रांत संगठन मंत्री, पश्चिम क्षेत्र सह संगठन मंत्री, मध्य क्षेत्र संगठन मंत्री, अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख और अंत तक अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख और कल्याण आश्रम की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे। वह मूलतः महाराष्ट्र नागपुर के रहने वाले थे।

Back to top button
close