रायपुर : मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिला ढिधौरी से पहुंचे कलाकार। कृषि कर्म प्रधान नृत्य करमा, फसल कटाई और कृषि पर आधारित है। यह बैगा जनजाति का लोकप्रिय नृत्य है।मांदर की थाप पर ,सिर में रंगीन पगड़ी और मोरपंख से सुसज्जित ,लाल व काले परिधान में उत्साह के साथ प्रस्तुति दे रहे हैं।
पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के आदिवासी समाज द्वारा किये जाने वाले सैताम नृत्य का सुंदर प्रस्तुति। महिलाएं लाल और हरा के सुंदर परिधान पहनकर नृत्य करती हुई। मध्यप्रदेश के सागर से है टीम।।
धुन और ताल के साथ गजब का जुगलबंदी देखने को मिल रही है।बांसुरी की मधुर धुन, नगाड़ा की थाप पर मंत्रमुग्ध कर देने वाली नृत्य शैली। यह मध्यप्रदेश में फसल कटाई और विभिन्न पर्वों के शुभ अवसर पर किया जाता है।
ढोल,नगाड़ा, बांसुरी का अद्भुत सामन्जस्य से जो संगीत निकल रहा है उसने दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया
Add Comment