प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने को संबोधित करते हुए ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को दोहराया। पीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि गुजरात की धरती पर सशक्त, सामर्थ्य और आत्मनिर्भर भारत के इस महोत्सव में आप सभी का हार्दिक स्वागत है। देश के प्रधानमंत्री के रूप में आपका स्वागत करना जितना गौरवपूर्ण है, उतना ही गौरवपूर्ण इस धरती के बेटे के रूप में आप सभी का स्वागत करने का गर्व है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि इसमें युवा संकल्प भी है, युवा सामर्थ्य भी है। इसमें विश्व के लिए उम्मीद भी है, मित्र देशों के लिए सहयोग के अवसर भी हैं।
पीएम ने कहा कि हमारे देश में डिफेंस एक्स्पो पहले भी होते रहे हैं, लेकिन इस बार का डिफेंस एक्स्पो अभूतपूर्व है।यह एक नई शुरुआत का प्रतीक भी है। ये देश का ऐसा पहला डिफेंस एक्स्पो है जिसमें केवल भारतीय कंपनियां ही भाग ले रही हैं, केवल मेड इन इंडिया रक्षा उपकरण ही हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज ग्लोबलाइजेशन के दौर में मर्चेंट नेवी की भूमिका का विस्तार हुआ है। दुनिया की भारत से अपेक्षाएं बढ़ी हैं। मैं विश्व को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपकी अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए भारत हर कोशिश और प्रयास करता रहेगा, हम कभी पीछे नहीं हटेंगे।
उन्होंने कहा कि, ये डिफेंस एक्स्पो भारत के प्रति वैश्विक विश्वास का प्रतीक भी है। इतने सारे देशों की उपस्थिति के जरिए, विश्व का बहुत बड़ा सामर्थ्य गुजरात की इस धरती पर जुट रहा है। सरकार में आने के बाद हमने डीसा में ऑपरेशनल बेस बनाने का फैसला लिया और हमारी सेनाओं की ये अपेक्षा आज पूरी हो रही है।ये क्षेत्र अब देश की सुरक्षा का एक प्रभावी केंद्र बनेगा।
Add Comment