Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

भाजपा कोर कमेटी की बैठक संपन्न… राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ दौरे सहित इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा…

रायपुरः कृषि कानूनों को लेकर नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भाजपा ने कोर कमेटी की बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ दौरे सहित अन्य कई विषयों पर चर्चा हुई। कोर कमेटी की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मीडिया को संबोधित करते हुए बैठक के बारे में जानकारी दी।

विष्णुदेव साय ने कहा कि कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे पर चर्चा हुई। जेपी नड्डा जल्द ही तीन दिवसीय प्रवास पर जल्द ही छत्तीसगढ़ आएंगे। फिलहाल उनके आने का वक्त तय नहीं हुआ है। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा मंडल की बैठक लेंगे। बुद्धिजीवी सम्मेलन भी होगा, वर्चुअल रैली होगी, जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जाएगा। दौरे के मद्देनजर जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई हैं और प्रभार तय किए गए हैं।



उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से पहले प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नवीन का प्रवास होगा। दोनों नेता 22 से 24 दिसंबर के बीच छत्तीगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। प्रभारी प्रभारी तीन जिलों के दौरे पर जा सकती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार एक भी वादा पूरा नहीं कर सकी है। लॉ एंड आर्डर की स्थिति बुरी है। अनाचार की घटनाएं बढ़ीं हैं। धान खरीदी की व्यवस्था ठप्प है। गिरदावरी में रकबा घटा दिया गया है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471