आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में कोडनड्रमा स्वामी मंदिर का पंडाल गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में करीब 70 लोग घायल हुए हैं। हादसा शुक्रवार को एक मंदिर का पंडाल गिरने के कारण हुआ। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय आंध्रप्रदेस के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन वो बाल-बाल बच गए। ऐतिहासिक कोडनड्रमा स्वामी मंदिर में रामनवमी के अवसर पर कार्यक्रम था। और विशेष पूजा का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंचे थे।
उनके साथ कई मंत्री भी मौजूद थे। हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि प्रशासन लोगों को हर संभव मदद पहुंचाए। जिस समय मंदिर में विशेष पूजा हो रही थी, तभी तेज आंधी के साथ बरसात होने लगी। बरसात के कारण जो लोग इधर-उधर थे वो भी पंडाल के भीतर आ गए। आंधी इतनी जोर की थी कि पंडाल लोगों के ऊपर गिर गया और यह हादसा हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक, भीड़ ज्यादा होने के कारण जब पंडाल गिरा तो लोगों में भगदड़ भी मच गई थी, जिसकी वजह से ज्यादा नुकसान हुआ।
यहाँ भी देखे – आंध्र विवाद पर ये कहा राहुल गांधी ने
Add Comment