रायपुर। अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के संबंध में उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित निर्णय में भाजपा सरकार की उपेक्षा एवं निष्क्रियता के खिलाफ 2 अप्रेल सोमवार को अनुसूचित जाति, जनजाति संयुक्त मोर्चा के भारत बंद के आव्हान का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव ने समर्थन किया है। अनुसूचित जाति, जनजाति संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव से मुलाकात किया है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 2 अप्रेल सोमवार को अनुसूचित जाति, जनजाति संयुक्त मोर्चा के आहूत बंद को कांग्रेस संगठन की सभी इकाईयों का पूर्ण समर्थन है।
यह भी देखे –एक अप्रैल से महंगी हो रही ये ब्राण्डेड….
Add Comment