रायपुर। राजधानी में शुक्रवार को दिन-दहाड़े एक एनजीओ संचालक के घर से अज्ञात चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। घटना के समय पूरा परिवार चर्च गया हुआ था। तेलीबांधा थाना पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना भावनानगर के मकान नंबर ए-9 निवासी प्रार्थी एनजीओ संचालक अविनाथ भनेट के घर हुआ। कल गुड फ्राइडे के अवसर पर श्री भनेट परिवार के सभी सदस्यों के साथ चर्च गए थे।
दोपहर में करीब 2 बजे वह किसी काम से वापस अकेले घर लौटे तो पाया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था शक होने पर प्रार्थी ने घर के पीछे जाकर देखा तो किचन का दरवाजा टूटा हुआ था। प्रार्थी ने घर के अंदर प्रवेश किया तो उनके होश उड़ गए। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और घर में रखी करीब 3 लाख रूपए के जेवर और करीब 50 हजार रूपए नगद पार हो चुका था। प्रार्थी ने तत्काल इसकी सूचना तेलीबांधा थाना पुलिस को दी। चोरी की सूचना पर तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामला जांच में लिया है।
यहाँ भी देखे –महामाया टायर दुकान में चोरों का धावा, सवा चार लाख का माल पार
Add Comment