
रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्रीडा भारती के तत्वावधान में महानगर स्तरीय खेल आयोजन के तहत जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजधानी के नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में जुटे शहर के प्रतिभागी खिलाडिय़ों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के संयोजक हर्षा साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्पर्धा विभिन्न आयु व वजन वर्ग के आधार पर खेली गई। इसमें राजधानी सहित जिले के 197 खिलाड़ी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि आज विभिन्न आयु वर्ग में जिन खिलाडिय़ों ने अपने मैच जीते उनमें आठ वर्षीय बालक वर्ग में रूद्र साहू ने स्वर्ण पदक और अर्पित जैन ने रजत पदक।
वहीं 8-10 वर्ष में अक्षत गुप्ता स्वर्ण और युवराज सिंह परिहार रजत, 10-12 वर्ष में देवव्रत नेताम स्वर्ण और सूरज जंघेल रजत, 12-14 वर्ष आयु वर्ग में रोहित भोई स्वर्ण और धरोहर ठाकुर रजत पदक, 14-16 वर्षीय वर्ग में रोहित तिग्गा स्वर्ण और धनराज देवांगन रजत पदक एवं 16-18 वर्ष आयु वर्ग में शुभम देवांगन स्वर्ण और अर्पित विश्कर्मा ने रजत पदक जीता। इसी प्रकार बालिकाओं के 8 वर्ष आयु वर्ग में आरना भांगला स्वर्ण और अनुष्का रूपेश रजत पदक। 8-10 वर्ष आयु वर्ग में मानसी सिक्का स्वर्ण और अपराजिता सिंह रजत, 10-12 वर्ष आयु वर्ग में गरिमा चौरसिया स्वर्ण और काजल पुरैना रजत, 12-14 वर्ष आयु वर्ग में बरखा सिक्का प्रथम और दामिनी कश्यप रजत, 14-16 वर्ष आयु वर्ग में रितु भोई स्वर्ण और आर्यिका नायक रजत पदक, 16-18 वर्ष आयु वर्ग में पूजा देवांगन स्वर्ण और दुर्गेशनंदिनी साहू ने रजत पदक हासिल किया।
यह भी देखें : भावी मतदाताओं के लिए “चुनावी पाठशाला”, मनोरंजनात्मक खेलों के माध्यम से बताए गए मतदान के महत्व