कोण्डागांव। एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए बस्तर पुलिस नवा बिहान म्युजिक एल्बम का विमोचन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा किया गया। बस्तर में बढ़ रहे नक्सलवाद से युवाओं को विमुख करने के उद्देश्य से यह म्युजिकल एल्बम तैयार किया गया है।
कोंडागांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर ने बताया कि कोंडागांव पुलिस टीम एवं कोंडागांव के कलाकारों के द्वारा कड़ी मेहनत से तैयार किया गया है। कोंडागांव पुलिस के लिए यह बहुत गौरवशाली क्षण है। श्री नाग ने अपील करते हुए कहा कि कृपया सभी गानों को सुने और अधिक से अधिक शेयर करें ताकि इन गानों का संदेश जंगलों और बीहड़ों में रह रहे हर व्यक्ति तक पहुँच सके।
मोर संगवारी पुलिस कोण्डागांव द्वारा नक्सलवाद के खिलाफ बस्तर संभाग के लोगों को जागरूक करने अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मधुर स्वर से सजी गीतों की एल्बम और यातायात शाखा प्रभारी सूबेदार भूपेंद्र गुप्ता के द्वारा यातायात नियम, दुर्घटना के कारण और दुर्घटना से बचाने के उपायों पर लिखे रक्षक नामक पुस्तक का विमोचन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा विमोचन किया गया तथा उन्होंने शुभकामनाएं सहित ऑटोग्राफ दिये।
यह भी देखे –भाजपा नेता की हत्या का विरोध, नक्सलवाद का पुतला दहन
Add Comment