बेंगलुरु। धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली खबरें चलाये जाने के आरोप में राजधानी के एक न्यूज पोर्टल के संपादक को गिरफ्तार किया गया। संंपादक पर आरोप है कि उन्होंने अपने पोर्टल पर फर्जी और धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली खबरें चलाई थीं।
सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को न्यूज पोर्टल के संपादक महेश हेगड़े को गिरफ्तार किया। महेश पर कर्नाटक में दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाली खबरें अपने न्यूज पोर्टल पर चलाने का आरोप लगा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हेगड़े के पोर्टल पर एक खबर चलाई थी जिसमें कहा गया था कि बेंगलुरु में एक जैन मुनि पर कुछ मुस्लिम युवकों ने हमला किया है।
घायल मुनि की फोटो के साथ शेयर हुई खबर पर पुलिस ने बताया कि वह एक ऐक्सिडेंट में घायल हुए थे और ऐसी खबर चलाकर धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा था। हेगड़े के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए, 120 और 34 के अलावा आईटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। उन्हें फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
यह भी देखे –दो पत्नियां होने के बाद भी साली से जबरन शादी को अड़ा यह कारोबारी, पढ़ें पूरी खबर
Add Comment