छत्तीसगढ़

उप संचालक के खिलाफ कृषि अधिकारी संघ ने खोला मोर्चा…अधिकारियों के रोके वेतन…मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताडि़त

राजनांदगांव। जिले के समस्त कृषि विस्तार अधिकारी अपनी विभिन्न मांगों को एवं समस्याओं के संबंध में व जल्द से जल्द निराकरण के लिए उपसंचालक रको अवगत कराया गया था,किंतु आज तक कोई ठोस पहल नही होने के कारण जिले भर के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को दिग्भ्रमित किया जा रहा है तथा भ्रमित किया जा रहा है,जिसके चलते जिले भर के अधिकारी व कर्मचारी धरना देने पर मजबूर हो रहे हैं।

जिला अध्यक्ष विनोद कुमार निर्मल ने बताया कि ग्राम नक्शा,खसरा,एवं बी.1 की सॉफ्ट कॉपी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को उपलब्ध कराने कहा गया था। किंतु आज तक उपलब्ध नही हो पाया है।



उन्होंने आगे बताया कि कृषक फॉर्मर पोर्टल में जिला कार्यालय,प्रयोगशाला में आने हेतु कहा गया जबकि यह कार्य विकासखंड में किया जा सकता है, और आने के बाद भी कार्यालय के कर्मचारी ध्यान नही देते,जिससे 1-2 घंटे में किया जा सकने वाला कार्य के लिए हमे 4-5 भटकना पड़ता है।

कृषक पोर्टल में डेटा इंद्राज किये जाने हेतु सभी विकासखंड कार्यालयों में कंप्यूटर डाटा आपरेटर की व्यवस्था की जाए तथा शासकीय अधिकारी कर्मचारी के विरूद्ध शासकीय बकाया राशि की वसूली,समायोजन की कार्यवाही तय सीमा में पूर्ण-अपूर्ण के कारण वेतन को रोक दिया गया है जो न्यायउचित नही है तथा 1 ही वर्षो से समस्त आदान सामग्रियों को कार्यालय में भंडारण करने के लिए आदेश जारी नही किया गया था।
WP-GROUP

उसके बाद भी भंडारण कार्य संपादित किया जा रहा है, करने के बाद भी बकाया राशि वसूली की जा रही है । जिले भर के विभिन्न अनुविभागों में अनुविभागीय कृषि अधिकारियों द्वारा जिले के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी का वेतन आहरण पर बिना पूर्व सूचना के रोक लगाई गई है साथ ही जिले के कई ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का वेतन वृद्धि रोक दिया गया है जिससे जिले भर के कर्मचारी अपने आपको मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताडि़त महसूस कर रहे हैं।

यह भी देखें : 

टेडेक्स भोपाल में पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख होंगे वक्ता…कम्युनिटी पुलिसिंग पर साझा करेंगे अपने विचार…कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से चलाए है विभिन्न अभियान

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471