छत्तीसगढ़स्लाइडर

प्रदेश में ठिठुरन भरी कड़ाके की ठंड…शीतलहर के हालात…गुनगुनी धूप भाने लगी…

रायपुर। राजधानी में बदली छंटते ही एक बार फिर से ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं मौसम विभाग ने भी आगामी चौबीसी घंटों के दौरान ठंड के इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में इस समय जोरदार ठंड पड़ रही है। वहीं आगामी चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तथा उत्तरी इलाकों में विशेष रूप से शीतलहर चलने की संभाना जताई गई है।

वहीं प्रदेश के दक्षिणी भाग में कोहरा छाए रहने तथा कड़ाके की ठंड पडऩे की संभावना जताई गई है। इधर प्रदेश में पड़ रही जोरदार ठंड के बीच आज राजधानी रायपुर में कोहरे का चादर ढंका रहा जो कि सुबह करीब 9 बजे तक कायम रहा। मौसम विभाग ने अभी इसी तरह कड़ाके की ठंड पड़ते रहने तथा कोहरा छाने की संभावना जताई है।



आसमान से बदली छंटने के बाद शीतलहर व ठिठुरन बढ़ी ठंड का असर बरकरार है। ठंड से बचने लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। शाम ढलते ही गांव व शहर के चौक-चौराहों में अलाव तापते लोग दिखाई पड़ रहे हैं। सर्द हवाओं के चलने का दौर पिछले दो दिन से शुरू हुआ है।

सुबह होते ही घना कोहरा का आलम बना रहता है। सूर्योदय के बाद भी कोहरे की स्थिति बनी रहती है, जिससे वाहनों के आवागमन में खासी समस्या हो रही है। स्कूलों में शीतकालीन अवकाश जारी होने से बच्चे राहत महसूस कर रहे हैं। गुनगुनी धूप भाने लगी है। लोग सुबह होते ही सूर्योदय का इंतजार करने लगते हैं। ठंड के चलते दैनिक कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।

यह भी देखें : CM चंद्रबाबू नायडू बोले, ‘2 से ज्यादा संतान पैदा करने पर मिलेगा इन्सेन्टिव’ 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471