छत्तीसगढ़वायरलस्लाइडर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और घोषणा पत्र प्रभारी टीएस बाबा का अभिनंदन कर शालेय शिक्षाकर्मी संघ ने रखी मांग…कहा- किसान से अन्न और शिक्षक से ज्ञान, विकास में इन दोनों का है महत्वपूर्ण योगदान

रायपुर। प्रदेश में नई सरकार का आगमन हो चुका है। नई सरकार ने किसानों और राज्य के कर्मचारियों विशेषकर प्रदेश के सबसे बड़े कर्मचारी संगठन शिक्षाकर्मियों को साधने के लिए अपने घोषणा पत्र में उनके लिए बड़े-बड़े वादे किए गए हैं।
पूर्व सरकार ने उनकी बहुप्रतीक्षित संविलियन की मांग पूर्ण तो की, किन्तु वर्ष बन्धन, लम्बित अनुकम्पा, वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, पदोन्नति आदि पर कोई निर्णय नहीं ले सकी जिसकी वजह से शिक्षाकर्मी संतुष्ट नहीं हो सके, उनकी इस असंतुष्टि को साधने के लिए नई सरकार ने उनकी मांगों को पूर्ण करने की बात अपनी घोषणा पत्र में कही है।


मुख्यमंत्री के लिए भूपेश बघेल के नाम की घोषणा होते ही संविलियन आंदोलन का प्रमुख संगठन शालेय शिक्षाकर्मी संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ प्रदेश के नए मुखिया भूपेश बघेल और प्रदेश घोषणा पत्र प्रभारी टी.एस. सिंहदेव से सौजन्य भेंट की। भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई इबारत लिखेगा। प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेन्द्र शर्मा ने जानकारी दी कि संगठन की ओर से नए सरकार गठन की बधाई देते हुए प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव से घोषणा पत्र में उल्लेखित मांगों की पूर्ति जल्द से जल्द करने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास में अन्न और ज्ञान दोनो का महत्वपूर्ण स्थान है, इसलिए अन्नदाता किसान और ज्ञान दाता शिक्षक/शिक्षाकर्मी दोनों की नाराजगी से विकास बाधित होता है। इन दोनों की प्रसन्नता से ही प्रदेश में नवा सूरज और नवा बिहान की कल्पना साकार होगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश घोषणा पत्र प्रभारी टीएस सिंहदेव को बधाई देने वालो में शालेय शिक्षाकर्मी संघ के महासचिव धर्मेश शर्मा, चन्द्रशेखर तिवारी, घनश्याम पटेल, अमित शुक्ला, कृष्णराज पांडेय आदि शामिल रहे।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471